किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र तोमर ने भाजपा अध्यक्ष के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: November 29, 2020 23:02 IST2020-11-29T23:02:47+5:302020-11-29T23:02:47+5:30

Amit Shah, Rajnath Singh, Narendra Tomar discussed with BJP President about the farmers movement | किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र तोमर ने भाजपा अध्यक्ष के साथ चर्चा की

किसान आंदोलन को लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र तोमर ने भाजपा अध्यक्ष के साथ चर्चा की

नयी दिल्ली, 29 नवंबर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार देर शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, तीनों मंत्रियों ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए नड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की।

शाह पहले ही आंदोलनरत किसानों से बुराड़ी मैदान में जाने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि तय स्थान पर पहुंचने के बाद सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है।

तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर पिछले चार दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रविवार को केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी पांच रास्तों को बंद करने की धमकी दी।

प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और सरकार के बीच तीन दिसंबर को बातचीत प्रस्तावित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amit Shah, Rajnath Singh, Narendra Tomar discussed with BJP President about the farmers movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे