लाइव न्यूज़ :

‘बहुदलीय लोकतंत्र’ पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, भाजपा सहयोगियों नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल और उद्धव ठाकरे से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:39 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और असुरक्षित सीमाओं की वजह से जनता सोचने लगी थी कि क्या भारत की बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था विफल हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की समृद्ध विविधता को देखते हुए, केवल एक बहुदलीय प्रणाली समावेशी और भारत संघ का प्रतिनिधि हो सकती है।गृहमंत्री अमित शाह का बयान भारत के बहुदलीय लोकतंत्र के महत्व को कम करता है, जो चौंकाने वाला है।ऐसी सोच का संकेत है जिसे अगर स्वीकार किया जाये तो यह संघीय भारत के लिये नुकसानदायक होगा।

कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह की बहुदलीय लोकतंत्र पर उनकी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि अगर इस विचारधारा को स्वीकार किया गया तो यह सोच संघीय भारत के लिये ‘‘नुकसानदायक’’ होगी। शाह पर भारत की बहुदलीय लोकतंत्र के ‘‘महत्व को घटाने’’ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रमुख संविधान के जनक के समेकित ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि राजग स्वयं कई दलों का गठबंधन है और उन्होंने भाजपा सहयोगियों नीतीश कुमार, प्रकाश सिंह बादल एवं उद्धव ठाकरे से इस बारे में जवाब मांगा। शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘गृहमंत्री अमित शाह का बयान भारत के बहुदलीय लोकतंत्र के महत्व को कम करता है, जो चौंकाने वाला है और ऐसी सोच का संकेत है जिसे अगर स्वीकार किया जाये तो यह संघीय भारत के लिये नुकसानदायक होगा।भारत की समृद्ध विविधता को देखते हुए, केवल एक बहुदलीय प्रणाली समावेशी और भारत संघ का प्रतिनिधि हो सकती है।’’ शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और असुरक्षित सीमाओं की वजह से जनता सोचने लगी थी कि क्या भारत की बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था विफल हो गयी है।

टॅग्स :अमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह