लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने तमिलनाडु, पुडुचेरी में तमिल भाषा और संस्कृति की सराहना की

By भाषा | Updated: February 28, 2021 22:42 IST

Open in App

विल्लुपुरम/कराईकल, 28 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिल भाषा और संस्कृति की सराहना की और इसे ''मधुर'' करार दिया।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल नहीं सीख पाने पर अफसोस जताया था।

तमिलनाडु के विल्लुपुरम और पुडुचेरी के कराईकल में पार्टी की ''विजय संकल्प रैली'' को संबोधित करते हुए शाह ने भीड़ से माफी मांगी तथा कहा कि वह अपना संबोधन तमिल में नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि अगर वह ऐसा कर पाते तो बहुत अच्छा होता।

उन्होंने कहा, '' सबसे पहले मैं माफी मांगना चाहता हूं कि मैं देश की सबसे पुरानी भाषा में संबोधित करने में समर्थ नहीं हूं जो बेहद मधुर है। महान तमिल संस्कृति के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है।''

शाह ने कहा कि तमिलनाडु ने ऐसे ''महान लोग'' दिए हैं जिन्होंने देश का नाम वैश्विक स्तर पर रौशन किया है।

उन्होंने कहा, '' देश तमिल और उसकी संस्कृति का सम्मान करता है।''

शाह ने प्रधानमंत्री द्वारा तमिल भाषा के संबंध में दिए गए बयान का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह