अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दौरा स्थगित किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:56 IST2021-01-29T23:56:31+5:302021-01-29T23:56:31+5:30

Amit Shah postponed tour of West Bengal | अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दौरा स्थगित किया

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का दौरा स्थगित किया

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने अपना पश्चिम बंगाल दौरा स्थगित कर दिया है।

सूत्रों ने उनकी यात्रा के स्थगन का कारण नहीं बताया। इस यात्रा के दौरान उन्हें शनिवार और रविवार को दो रैलियों को संबोधित करना था। लेकिन इस बीच कुछ स्थानों पर 'स्थानीय लोगों' के साथ झड़पों की घटनाओं के बीच किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है।

शाह को कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। अप्रैल-मई में राज्य में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद के कारण भाजपा ने राज्य में अपने अभियान को तेज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amit Shah postponed tour of West Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे