लाइव न्यूज़ :

बंगालः अमित शाह के दौरे के बाद आदिवासियों का आरोप- 'बीजेपी में शामिल होने का बना रहे हैं दबाव, दीदी बचाओ'

By भाषा | Updated: June 30, 2018 07:33 IST

भारतीय जनता पार्टी प्रमुख अमित शाह इसी सप्ताह इन आदिवासियों के घर गए थे। 

Open in App

कोलकाता , 30 जून: पश्चिम बंगाल में पुरुलिया जिले के चार आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि भाजपा उन पर पार्टी में शामिल होने का दबाव बना रही है और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सुरक्षा की मांग की है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी प्रमुख अमित शाह इसी सप्ताह इन आदिवासियों के घर गए थे। 

तृणमूल नेता मदन मित्रा ने कहा कि भाजपा के दबाव के बाद अदिवासी अपनी असुरक्षा की भावना से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए कालीघाट स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आदिवासियों से मुलकात की अथवा नहीं। 

मित्रा ने ग्रामीणों को मीडिया के समक्ष पेश किया और दावा किया कि वे शाह और उनके अंगरक्षकों की मौजूदगी से भयभीत हो गए और इसलिए वे सुरक्षा मांगने के लिए बनर्जी के कालीघाट आवास पहुंचे। मित्रा ने कहा कि उनके परिवार को भाजपा मानसिक यातनांए दे रही है। 

वहीं, तृणमूल के राज्य सभा सदस्य शांतनु सेन ने कहा कि चारों ग्रामीण कभी राजनीति में शामिल नहीं रहे और शाह की यात्रा से मानसिक रूप से आघात और दबाव में हैं।

पश्चिम बंगाल: अमित शाह ने ममता पर साधा निशाना, कहा- बहुत दिनों तक नहीं बचेगी सत्ता

इसबीच, चारों आदिवासियों में एक पुचू राजभर ने कहा , ‘‘ हम अपने आप शहर आए हैं और हम जानते हैं कि दीदी हमें धमकियों से बचाने आएंगी। ’’ 

तीन अन्य भी पुचू राजभर के परिजन ही हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है