लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पर राज्य सभा में अमित शाह ने कहा- 'इंटरनेट जल्द शुरू हो ये हम भी चाहते हैं, कहीं भी स्वास्थ्य सेवाओं में दिक्कत नहीं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 12:51 IST

अमित शाह ने साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर में दवाओं की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और बड़ी संख्या में अस्पतालों में लोग भी आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा में जम्मू-कश्मीर पर पूछे गये सवाल पर अमित शाह का जवाबअमित शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर में दवाओं की कोई कमी नहीं, सभी अस्पताल खुले'जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य, मीडिया भी स्वतंत्र तरीके से काम कर ही है: शाह

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद वहां इंटरनेट सर्विस पर रोक को हटाये जाने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन जब भी ठीक समझेगा, अपने स्तर पर फैसला लेगा। जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाया गया था और साथ ही लद्दाख को इससे अलग कर इसे केंद्र शासित प्रदेश भी बनाने का फैसला हुआ। 

अमित शाह ने साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर में दवाओं की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और बड़ी संख्या में अस्पतालों में लोग भी आ रहे हैं। गृह मंत्री ने ये बातें राज्यसभा में कश्मीर के हालात सामान्य होने को लेकर पूछे गये सवाल पर कही।

'इंटरनेट जल्द शुरू हो, ये हम भी चाहते हैं'

अमित शाह ने कहा, 'इंटरनेट को जल्दी शुरू करना चाहिए, मैं इस बात से सहमत हूं, लेकिन जब देश की सुरक्षा का सवाल है तो प्रथमिकता तय करनी पड़ती है। जब स्थानीय प्रशासन को सही लगेगा तो वे इसपर विचार करेंगे।'

अमित शाह ने ये भी भरोसा जताया कि जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल, डीजल, किरोसिन और एलपीजी की भी पर्याप्त उपलब्धता है। अमित शाह ने कहा, 'पेट्रोल, डीजल, किरोसिन, एलपीजी और चावल पर्याप्त मात्रा में है। 22 लाख मेट्रिक टन सेब के उत्पादन की उम्मीद है। सभी लैंडलाइन भी खुले हैं।'

शाह ने साथ ही कहा कि अगर उनकी बताई बातों में सच्चाई नहीं है तो वे बहस के लिए तैयार हैं। गृह मंत्री ने कहा, मैं गुलाम नबी आजाद साहब को इन बातों पर चुनौती देने के लिए कहता हूं। आप इन बातों पर आपत्ति क्यों नहीं जता रहे हैं। मैं इस मुद्दे पर एक घंटे तक चर्चा के लिए तैयार हूं।' 

'जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्र है मीडिया'

अमित शाह ने राज्य सभा में साथ ही कहा कि जम्मू-कश्मीर में मीडिया स्वतंत्र तरीके से काम कर रहा है। गृह मंत्री ने कहा, सभी उर्दू/अंग्रेजी अखबार और टीवी चैनल काम कर रहे हैं। बैंकिंग सेवाएं भी ठीक ढंग से काम कर रही हैं। सभी सरकारी कार्यालय खुले हैं। ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव हुए और 98.3 प्रतिशत वोटिंग भी हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाहसंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया