CAA पर अमित शाह ने कहा-कांग्रेस, AAP और TMC पार्टी आपको गुमराह कर रही हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 20:04 IST2019-12-16T20:04:11+5:302019-12-16T20:04:11+5:30

वर्षों तक झारखंड के युवा लड़ते रहे, लेकिन जब तक कांग्रेस और RJD का शासन रहा, झारखंड नहीं बना। जब केंद्र में अटल जी की भाजपा सरकार आई, उन्होंने झारखंड का निर्माण किया।

Amit Shah on CAA said - Congress, AAP and TMC party are misleading you | CAA पर अमित शाह ने कहा-कांग्रेस, AAP और TMC पार्टी आपको गुमराह कर रही हैं

विपक्ष पर बरसे देश के गृह मंत्री अमित शाह।

Highlights मैं देश के विद्यार्थियों और युवाओं से अपील करता हूं कि आप नागरिकता संशोधन एक्ट का अध्ययन करिए।इसमें किसी की भी नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान ही नहीं है।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। मैं देश के विद्यार्थियों और युवाओं से अपील करता हूं कि आप नागरिकता संशोधन एक्ट का अध्ययन करिए।

इसमें किसी की भी नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान ही नहीं है। कांग्रेस, AAP और TMC पार्टी आपको गुमराह कर रही हैं और देश के अंदर हिंसा का वातावरण पैदा कर रही हैं। वर्षों तक झारखंड के युवा लड़ते रहे, लेकिन जब तक कांग्रेस और RJD का शासन रहा, झारखंड नहीं बना। जब केंद्र में अटल जी की भाजपा सरकार आई, उन्होंने झारखंड का निर्माण किया।

शाह ने कहा कि अटल जी ने झारखंड को बनाया और मोदी जी ने झारखंड को संवारने और का काम किया है। जब केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार थी तो उन्होंने झारखंड के विकास के लिए 13वें वित्त आयोग के अंतर्गत 5 साल में मात्र 55 हजार 253 करोड़ रुपये दिए थे। आपने मोदी जी को देश का पीएम चुना तो उन्होंने 3 लाख 8 हजार 487 करोड़ रुपये झारखंड के विकास के लिए दिए।

Web Title: Amit Shah on CAA said - Congress, AAP and TMC party are misleading you

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे