लाइव न्यूज़ :

एसजेडसी की बैठक से पहले अमित शाह ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

By भाषा | Updated: November 13, 2021 23:19 IST

Open in App

तिरुपति, 13 नवंबर तिरुपति में दक्षिण मंडल परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करने से एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार की रात यहां तिरुमला के भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पर्वतीय शहर के दौरे पर शाह के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि पारंपरिक वेशभूषा में यहां आगमन पर शाह का तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) के शीर्ष अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। टीटीडी दो सदी पुराने इस मंदिर का संचालन करता है।

अधिकारी ने बताया कि मंदिर से रवाना होने से पहले शाह ने मंत्रोच्चार के बीच वैदिक पुजारियों का आशीर्वाद लिया जबकि टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी और कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने भगवान का पवित्र रेशम का वस्त्र तथा पवित्र तस्वीर देकर उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर शाह मंदिर के दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग से नजदीक मे स्थित तिरुमला के लिए रवाना हो गए।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पवित्र सेवेन हिल्स पर स्थित मंदिर में पूजा करने के बाद शाह तत्काल तिरुपति में ताज होटल के लिए रवाना हो गए जहां रविवार को दक्षिण मंडल परिषद (एसजेडसी) की बैठक होगी।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यहां रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अमित शाह का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल