लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने श्री सैलम मंदिर में की पूजा-अर्चना

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:18 IST

Open in App

अमरावती, 12 अगस्त केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के श्री सैलम में भ्रमराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्री सैलम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ ही 18 शक्तिपीठों में से भी एक है। गृह मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को पारंपरिक सम्मान ‘पूर्ण कुंभम’ के साथ मंदिर ले जाया गया।

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पूजा के बाद वैदिक पुजारियों ने अमित शाह को आशीर्वाद दिया। बाद में गृह मंत्री ने मंदिर मार्ग पर अर्जुन का पौधा लगाया। मुख्य सचिव (राजस्व-बंदोबस्ती) जी वाणी मोहन ने मेहमान श्रद्धालुओं को वे प्राचीन ग्रंथ दिखाए जो देवस्थनम में एक मठ के जीर्णोद्धार के दौरान मिले थे। उन्होंने मंदिर के ऐतिहासिक महत्व को बताया।

शाह हेलीकॉप्टर से हैदराबाद पहुंचे और वहां से मंदिर के लिए रवाना हुए। राज्य के धर्मार्थ मामलों के मंत्री वी श्रीनिवास राव, सांसद पी ब्रह्मानंद रेड्डी, कर्नूल के जिला कलेक्टर पी कोटेश्वर राव और वरिष्ठ अधिकारियों ने सुन्नीपेंटा हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गृह मंत्री दोपहर में हैदराबाद लौट गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां