लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मंदिर में पूजा की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:12 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में स्थित खीर भवानी मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना की और कहा कि इस मंदिर में एक दैवीय शक्ति है, जो केवल यहां दर्शन करने के बाद ही महसूस की जा सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री मध्य कश्मीर जिले के तुलामुला इलाके में चिनार के पेड़ों से घिरे मंदिर परिसर में सोमवार तड़के गए। पारंपरिक कश्मीरी पोशाक फिरन पहने शाह ने माता रागन्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘माता खीर भवानी मंदिर में मां के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देशभर के कश्मीरी पंडित भाइयों-बहनों की आस्था का यह एक ऐसा अटूट केंद्र है जो पूरे राष्ट्र को प्रेरणा देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस पवित्र स्थल में एक अद्भुत शक्ति है जिसकी अनुभूति यहां आकर निश्चित रूप से होती है। जय मां खीर भवानी।’’

इस मंदिर का कश्मीरी पंडित समुदाय के बीच एक विशेष स्थान है और माना जाता है कि तीर्थ परिसर के झरनों के पानी का रंग यह भविष्यवाणी करता है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। ऐसा बताया जाता है कि जब भी पानी का रंग लाल हो जाता है, तो इसका अर्थ है कि कश्मीर का बुरा समय आ गया है।

शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। उनका दौरा सोमवार को समाप्त होगा। श्रीनगर पहुंचते ही उन्होंने पुलिस अधिकारी परवेज अहमद के परिवार से मुलाकात की, जो इस साल जून में आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए थे।

शाह ने उसी दिन बाद में यहां राजभवन में हुई एक बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और घाटी में नवगठित युवा क्लब के सदस्यों के साथ शाम को बातचीत की। शाह ने रविवार को जम्मू का दौरा किया जहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता