लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने पुणे स्थित गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:53 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 19 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार सुबह यहां श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मंदिर न्यास के एक पदाधिकारी ने बताया कि शाह ने मंदिर में ‘आरती’ एवं ‘अभिषेक’ किया तथा ईश्वर का आशीर्वाद मांगा।

केंद्रीय मंत्री शनिवार से महाराष्ट्र के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार को यहां केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और पुणे के तालेगांव स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक इकाई का दौरा करेंगे।

शाह शहर स्थित वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और पुणे नगर निगम में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे। वह यहां भारती जनता पार्टी (भाजपा) की एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?