अमित शाह ने असम के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

By भाषा | Updated: December 27, 2020 12:42 IST2020-12-27T12:42:34+5:302020-12-27T12:42:34+5:30

Amit Shah offered prayers at Kamakhya Temple in Assam | अमित शाह ने असम के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

अमित शाह ने असम के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

गुवाहाटी, 27 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन रविवार को यहां नीलाचल पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मणिपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

शाह मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचे।

गृह मंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में केवल तीन पुजारियों के साथ प्रवेश किया, जबकि सोनोवाल और सरमा ने द्वार के पास प्रतीक्षा की।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शाह ने मंदिर की 'परिक्रमा' भी की।

शुक्रवार की रात यहां पहुंचे शाह ने शनिवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम में चार विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

उन्होंने निष्कासित कांग्रेस विधायकों अजंता नियोग और राजदीप गोआला से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों ने पुष्टि की कि वे भाजपा में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते राज्य भाजपा की कोर समिति के सदस्यों के साथ देर रात बैठक की।

शाह मणिपुर में सात प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं, जिनमें एक मेडिकल कॉलेज भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amit Shah offered prayers at Kamakhya Temple in Assam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे