लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 30 मिनट तक हुई बातचीत
By स्वाति सिंह | Updated: July 22, 2020 19:58 IST2020-07-22T18:46:18+5:302020-07-22T19:58:15+5:30
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बातचीत हुई है। बता दें कि अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए नींव रखी जानी है।

अमित शाह ने आडवाणी से 30 मिनट तक बातचीत की।
नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से बुधवार को उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान पार्टी नेता भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे। अमित शाह ने आडवाणी से 30 मिनट तक बातचीत की।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर बातचीत हुई है। बता दें कि अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए नींव रखी जानी है। लाल कृष्ण आडवाणी इसमें शामिल होंगे, ऐसा बताया जा रहा है। राम मंदिर आन्दोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी।
Delhi: Home Minister Amit Shah met senior Bharatiya Janata Party (BJP) leader Lal Krishna Advani at the latter's residence today. Party leader Bhupender Yadav was also present. (File pics) pic.twitter.com/MwWaIyN46X
— ANI (@ANI) July 22, 2020
इन दिनों में बाबरी मस्जिद को गिराए जाने के मामले की भी सुनवाई चल रही है। इसका फैसला भी आना है। इस मामले में आडवाणी भी आरोपी हैं। जल्दी ही इस मामले में फैसला भी सकता है। बीजेपी नेता मनोहर लाल जोशी, उमा भारती सहित कई लोग इस मामले में दोषी हैं।