कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर बड़ी बैठक, अमित शाह ने एनएसए अजीत डोभाल से की मुलाकात

By रुस्तम राणा | Updated: June 2, 2022 16:46 IST2022-06-02T16:20:23+5:302022-06-02T16:46:10+5:30

यह बैठक ऐसे दिन हुई है जब जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक की एक आतंकवादी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Amit Shah Meets National Security Adviser On Targeted Killings In Kashmir | कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर बड़ी बैठक, अमित शाह ने एनएसए अजीत डोभाल से की मुलाकात

कश्मीर में टारगेट किलिंग को लेकर बड़ी बैठक, अमित शाह ने एनएसए अजीत डोभाल से की मुलाकात

Highlightsकेंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी इस मीटिंग में शामिल हुएगुरुवार को एक आतंकी ने बैंक प्रबंधक गोली मारकर हत्या कर दीकश्मीर में लगातार हो रही हैं टारगेट किलिंग की घटनाएं

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किंलिंग की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी इस मीटिंग में शामिल हुए। यह बैठक ऐसे दिन हुई है जब जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक की एक आतंकवादी ने गोली मारकर हत्या कर दी। घाटी में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। लगातार तीसरे दिन में यह दूसरी घटना है। 

गुरुवार को इलाक़ाही देहाती बैंक की अरेह शाखा में घुसकर एक आतंकवादी ने बैंक मैनेजर विजय कुमार को गोली मार दी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हत्यारा शाखा में घुसता है, गोली चलाता है और भाग जाता है। अस्पताल ले जाते समय बैंक प्रबंधक की मौत हुई।  

टारगेट किलिंग की यह ताजा घटना जम्मू के एक हिंदू शिक्षक रजनी बाला के कुलगाम के एक स्कूल के बाहर आतंकवादियों द्वारा मारे जाने के ठीक दो दिन बाद हुई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसहत्या की निंदा की और बैंक मैनेजर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कश्मीर में शांति बनाए रखने में विफल रहने पर राजग सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। 

कश्मीर में हो रही लगाताए टारगेट किंलिंग को लेकर कश्मीरी पंडितों में भी केंद्र सरकार के प्रति रोष है। वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाए। पिछले महीने बड़गाम में मजिस्ट्रेट कार्यालय के अंदर एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से कश्मीरी पंडित विरोध कर रहे हैं।

Web Title: Amit Shah Meets National Security Adviser On Targeted Killings In Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे