लाइव न्यूज़ :

'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत लता मंगेशकर से मिले  BJP अध्यक्ष शाह      

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 23, 2018 05:22 IST

मिली जानकारी के अनुसार, शाह मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आये थे और उन्होंने पार्टी बैठकों को संबोधित किया और शाम में लता मंगेशकर के आवास पर उनसे मुलाकात की।

Open in App

मुंबई, 23 जुलाईः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दौरे पर रहे। उनका ये दौरा पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत था। इस दौरान उन्होंने मशहूर गायिका लता मंगेशकर के घर जाकर उनसे मुलाकात की। हालांकि अमित शाह छह जून को ही लता मंगेशकर से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन उनके (लता के) बीमार होने के चलते शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, शाह मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आये थे और उन्होंने पार्टी बैठकों को संबोधित किया और शाम में लता मंगेशकर के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस , प्रदेश बीजेपी प्रमुख रावसाहेब दानवे और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे। 

वही, आपको बता दें इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष 21 जुलाई को राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौर पर रहे थे, जहां उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर दी। उन्होंने साफ कर दिया सूबे का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और प्रचंड बहुमत के साथ वह एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगी। शाह ने कहा कि राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पार्टी एक बार फिर सरकार बनायेगी और 2019 में नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 

जयपुर के तोतूका भवन में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा था कि राजस्थान में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस की परम्परा इस बार टूटने जा रही है। वसुन्धरा राजे की सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और गौरव पथ जैसी कई योजनाओं को देशभर में यश मिला है।

उन्होंने कहा था कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। यह लोकतंत्र पर अघोषित हमला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश से अपना जुड़ाव महसूस नहीं कर सकते। कांग्रेस भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस का सगठनात्मक ढांचा खत्म हो गया है। अब तो कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों को जमघट बचा है।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्रदेवेंद्र फडनवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं