'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत लता मंगेशकर से मिले  BJP अध्यक्ष शाह      

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 23, 2018 05:22 IST2018-07-23T05:22:38+5:302018-07-23T05:22:38+5:30

मिली जानकारी के अनुसार, शाह मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आये थे और उन्होंने पार्टी बैठकों को संबोधित किया और शाम में लता मंगेशकर के आवास पर उनसे मुलाकात की।

Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai as part of party Sampark se Samarthan campaign | 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत लता मंगेशकर से मिले  BJP अध्यक्ष शाह      

'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत लता मंगेशकर से मिले  BJP अध्यक्ष शाह      

मुंबई, 23 जुलाईः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दौरे पर रहे। उनका ये दौरा पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत था। इस दौरान उन्होंने मशहूर गायिका लता मंगेशकर के घर जाकर उनसे मुलाकात की। हालांकि अमित शाह छह जून को ही लता मंगेशकर से मुलाकात करने वाले थे, लेकिन उनके (लता के) बीमार होने के चलते शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया था। 



मिली जानकारी के अनुसार, शाह मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर आये थे और उन्होंने पार्टी बैठकों को संबोधित किया और शाम में लता मंगेशकर के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस , प्रदेश बीजेपी प्रमुख रावसाहेब दानवे और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद थे। 

वही, आपको बता दें इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष 21 जुलाई को राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौर पर रहे थे, जहां उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर दी। उन्होंने साफ कर दिया सूबे का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और प्रचंड बहुमत के साथ वह एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगी। शाह ने कहा कि राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पार्टी एक बार फिर सरकार बनायेगी और 2019 में नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 

जयपुर के तोतूका भवन में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा था कि राजस्थान में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस की परम्परा इस बार टूटने जा रही है। वसुन्धरा राजे की सरकार ने राजस्थान में बहुत काम किया है। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान और गौरव पथ जैसी कई योजनाओं को देशभर में यश मिला है।

उन्होंने कहा था कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर अफवाहें फैलाने का काम कर रही है। यह लोकतंत्र पर अघोषित हमला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश से अपना जुड़ाव महसूस नहीं कर सकते। कांग्रेस भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। कांग्रेस का सगठनात्मक ढांचा खत्म हो गया है। अब तो कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों को जमघट बचा है।
(खबर इनपुट-भाषा)

Web Title: Amit Shah meets Lata Mangeshkar in Mumbai as part of party Sampark se Samarthan campaign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे