लाइव न्यूज़ :

अमित शाह 17 जुलाई को शिलांग स्थित एनईएसएसी का कर सकते हैं दौरा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 जुलाई को शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर (एनईएसएसी) का संभवत: दौरा करेंगे और इलाके में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

एनईएसएएसी अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) और पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) का संयुक्त उपक्रम है जो उन्नत अंतरिक्ष प्रोद्यौगिकी की सहायता मुहैया करा क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया को गति देने में मदद करता है।

एनईसी का चेयरमैन होने के नाते गृहमंत्री एनईएसएसी सोसायटी के भी अध्यक्ष हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 17 जुलाई को शाह के एनईएसएसी आने और कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की उम्मीद है।

सभी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारियों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव के सिवन भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वह एनईएसएसी की कार्यकारी परिषद् के अध्यक्ष हैं।

शाह ने पिछले शिलांग दौरे के दौरान एनईएसएसी की बैठक की अध्यक्षता की थी और कुछ कार्ययोजना लागू करने को कहा था। अधिकरियों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि गृह मंत्री द्वारा दिए गए कार्य की समीक्षा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र