लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2025 17:00 IST

वृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित 29 नगर निगमों के चुनाव जनवरी में होने की संभावना है, जबकि जिला परिषद चुनाव में देरी हो सकती है, क्योंकि मामला फिलहाल उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की है।बृहस्पतिवार रात शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात की।मने नगर निगमों में कुछ समितियां बनाई हैं।

नागपुरः भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निर्देश दिया है कि 31 जनवरी से पहले होने वाले महत्वपूर्ण नगर निगम चुनावों से पहले "किसी भी कीमत पर" गठबंधन किया जाना चाहिए। चव्हाण ने कहा, "वरिष्ठ नेताओं ने हमें स्पष्ट रूप से कहा है कि नगर निगम चुनावों से पहले हर हाल में गठबंधन होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा की है।

चव्हाण ने कहा कि वृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित 29 नगर निगमों के चुनाव जनवरी में होने की संभावना है, जबकि जिला परिषद चुनाव में देरी हो सकती है, क्योंकि मामला फिलहाल उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि फडणवीस ने उनसे एक और दौर की बातचीत करने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार रात शिंदे के आवास पर उनसे मुलाकात की।

उन्होंने आगे कहा, "हमने नगर निगमों में कुछ समितियां बनाई हैं। लेकिन मुंबई या ठाणे में वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले ही गठबंधन करने का फैसला कर लिया है।" उन्होंने कहा कि अन्य नगर निगमों के लिए गठबंधन का फार्मूला तैयार करने के लिए एक समिति का गठन भी किया जाएगा।

चव्हाण ने बुधवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता अमित शाह से मुलाकात की थी, ताकि महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले वहां के राजनीतिक घटनाक्रम और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की जा सके। शिवसेना और भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक दल हैं, जिसमें दूसरे उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी