लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में अमित शाह के रोडशो के दौरान हुई हिंसा को लेकर BJP ने खटखटाया उपराष्ट्रपति का दरवाजा

By भाषा | Updated: May 15, 2019 22:05 IST

प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि राज्यसभा सदस्यों के संरक्षण की जिम्मेदारी सदन और उसके सभापति की है और पार्टी नेताओं ने नायडू से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी हैं और शाह उच्च सदन के सदस्य हैं।

Open in App

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कोलकाता में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान हुई हिंसा के मुद्दे पर बुधवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उनसे हस्तक्षेप की मांग की। पार्टी प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, मुख्तार अब्बास नकवी और विजय गोयल शामिल थे।उन्होंने इस दौरान शाह पर ‘जानलेवा’ हमला होने तथा पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के इसमें शामिल होने का आरोप लगाया। जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि राज्यसभा सदस्यों के संरक्षण की जिम्मेदारी सदन और उसके सभापति की है और पार्टी नेताओं ने नायडू से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी हैं और शाह उच्च सदन के सदस्य हैं।भाजपा संसदीय दल के सचिव बालासुब्रमण्यम कमारसू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने नायडू को शाह पर हुए ‘जानलेवा’ हमले की जानकारी दी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में कमारसू के साथ ही राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, जीवीएल नरिसंहा राव और राकेश सिन्हा भी शामिल थे।इससे पहले शाह ने संवाददाताओं से कहा था कि अगर सीआरपीएफ की ओर से सुरक्षा नहीं मिलती तो उनके लिए जीवित बचना मुश्किल हो जाता। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया