Nitish Kumar Oath: अमित शाह और नड्डा पहुंचे पटना, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 09:50 IST2025-11-20T09:48:09+5:302025-11-20T09:50:26+5:30

Nitish Kumar Oath: शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और NDA के कई दूसरे बड़े नेता शामिल होंगे।

Amit Shah JP Nadda arrive in Patna ahead of Nitish Kumar swearing-in as Bihar CM | Nitish Kumar Oath: अमित शाह और नड्डा पहुंचे पटना, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

Nitish Kumar Oath: अमित शाह और नड्डा पहुंचे पटना, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

Nitish Kumar Oath:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बुधवार रात पटना पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शहर के हवाई अड्डे पर शाह और नड्डा का स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले शाह और नड्डा जद(यू) और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

नीतीश कुमार के आज 10वीं बार CM पद की शपथ लेने पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “आज बिहार के लिए बहुत गर्व का पल है। लोकतंत्र के इस त्योहार में बिहार के लोगों ने NDA को ऐतिहासिक जीत दिलाकर इतिहास रच दिया है। यह गर्व का पल गांधी मैदान में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में दिख रहा है।”

Web Title: Amit Shah JP Nadda arrive in Patna ahead of Nitish Kumar swearing-in as Bihar CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे