लाइव न्यूज़ :

अमित शाह नागरिकता के मुद्दे पर मतुआ समुदाय को गुमराह कर रहे हैं: अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:21 IST

Open in App

कुलपी (पश्चिम बंगाल), 13 फरवरी तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया के देश में पूरा होने में 10 साल लगने का दावा करते हुए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर नागरिकता प्रदान करने के मुद्दे को लेकर मतुआ समुदाय के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। ।

गौरतलब है कि शाह ने पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को जनसभाओं को संबोधित करते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने के लिए ममता बनर्जी सरकार पर हमला किया था और यह दावा किया था कि कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के पूरा होने के बाद नागरिकता कानून लागू किया जाएगा।

दक्षिण 24 परगना जिले के कुलपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा, "शाह ने कहा कि देश में कोविड टीकाकरण का काम पूरा होते ही सीएए को लागू कर दिया जाएगा। पूरे देश में टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरा होने में 10 साल लगेंगे। वह मतुआ को गुमराह कर रहे हैं।

शाह ने मतुआ समुदाय के गढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जैसे ही कोविड-19 के टीकाकरण की प्रक्रिया खत्म होती है, सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आप सभी इस देश के सम्मानित नागरिक होंगे।’’

मतुआ मूल रूप से पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) के कमजोर तबके के हिंदू हैं जो बंटवारे और बांग्लादेश के निर्माण के बाद भारत आ गए थे। उनमें से कई को भारतीय नागरिकता मिल गई है लेकिन बड़ी आबादी को अभी तक नागरिकता नहीं मिली है।

राज्य में इस समुदाय की आबादी लगभग 30 लाख है जिसका चार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों और नदिया, और उत्तरी एवं दक्षिणी 24 परगना जिलों में 30 से अधिक विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। यह समुदाय पहले तृणमूल कांग्रेस के साथ था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में इसने भाजपा का समर्थन किया।

अब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और टीएमसी दोनों मतुआ लोगों को लुभा रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने यह भी दावा किया कि टीएमसी 250 से अधिक सीटें जीतेगी, जबकि भाजपा के लिए दोहरे अंक का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल होगा।

बनर्जी ने 200 से अधिक सीटें जीतकर राज्य की सत्ता में आने के भाजपा के दावे के जवाब में यह बात कही। अप्रैल-मई में बंगाल के 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव होने हैं।

बनर्जी पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दोहरे इंजन वाली सरकार (केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी एक ही पार्टी की सरकार) चलाने का भगवा पार्टी का दावा ममता बनर्जी की एकल इंजन वाली सरकार की शक्ति के आगे औंधे मुँह गिर जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और पार्टी 50 साल तक सत्ता में रहेगी।

डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा, "पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनेगा।"

टीएमसी सदस्य के रूप में दिनेश त्रिवेदी के शुक्रवार को राज्यसभा से इस्तीफे का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि त्रिवेदी कह रहे थे कि उनका दम घुट रहा है। उन्हें जाने दीजिए और भाजपा के आईसीयू में भर्ती हो जाने दीजिए।

उन्होंने कहा कि 'जय श्री राम' का नारा भाजपा का एक चुनावी पैंतरा है और उसका कोई विकास का एजेंडा नहीं है।

टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी महिलाओं को सम्मान देना नहीं जानती है।

उन्होंने कहा, "वे जय श्री राम कहते हैं न कि जय सिया राम। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे महिलाओं को सम्मान देना नहीं जानते हैं।"

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता बाहरी लोगों का एक झुंड हैं जो बंगाल की संस्कृति से अवगत नहीं हैं और लोगों को भ्रमित करने के लिए फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग