लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा में अमित शाह ने पेश किया नागरिकता संशोधन विधेयक, कहा- ये बिल मुसलमानों के खिलाफ नहीं

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 12:23 IST

अमित शाह ने नागरिक संशोधन विधेयक राज्य सभा में पेश करते हुए कहा, 'हमने चुनाव के पहले ही इस बिल को जनता के सामने रखा था, इसे जनता ने समर्थन दिया है।'

Open in App
ठळक मुद्देये गलत सूचना फैलाई जा रही है कि ये नागरिक संशोधन विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ है: अमित शाह'नरेंद्र मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी प्रतिबद्ध है, जनता ने इस विधेयक को समर्थन दिया है'

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों की ओर से तमाम विरोधों के बीच बुधवार को नागरिक संशोधन विधेयक पेश कर दिया। अमित शाह ने राज्य सभा में विधेयक पेश करते हुए पाकिस्तान और आज के बांग्लादेश में धार्मिक तौर पर अल्पसंख्यकों की जनसंख्या में 20 प्रतिशत की कमी आई है। अमित शाह के अनुसार ये अल्पसंख्यक या तो भाग गये या मार दिये गये। अमित शाह ने कहा कि इस विधेयक से ऐसे शरणार्थी सम्मान से जी सकेंगे।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी प्रतिबद्ध है। शाह ने साथ ही कहा, 'हमने चुनाव के पहले ही इस बिल को जनता के सामने रखा था, इसे जनता ने समर्थन दिया है। लोकतंत्र के अंदर जनादेश से बड़ी बात नहीं हो सकती है।'

अमित शाह ने साथ ही कहा, 'ये गलत सूचना फैलाई जा रही है कि ये बिल मुस्लिमों के खिलाफ है। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि कैसे ये बिल भारतीय मुस्लिमों से जुड़ा है। देश के मुसलमानों को चिंता करनी की जरूरत नहीं है। वे भारतीय नागरिक हैं और हमेशा रहेंगे। उनके खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होगा।'

अमित शाह ने साथ ही कहा, 'भारत के मुस्लिमों को इस बिल के कारण चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई डराता है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। ये नरेंद्र मोदी की सरकार है जो संविधान के तहत काम कर रही है। अल्पसंख्यकों को पूरा साथ मिलेगा।'

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019अमित शाहराज्य सभासंसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों