लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने गुजरात में तीन पुलों, एपीएमसी कार्यालय भवन का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:18 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद शहर में तीन पुलों और गांधीनगर जिले के कलोल में कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

शाह ने कलोल में कोविड-19 महामारी की वजह से एक जनसभा को रद्द कर दिया। वह लोगों से मिले और औपचारिक उद्घाटन के बाद संबोधन के बिना वहां से चले गए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद में वैष्णो देवी फ्लाईओवर, खोडियार कंटेनर डिपो फ्लाईओवर और नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘वैष्णो देवी, खोडियार कंटेनर डिपो फ्लाईओवर और पांसेर रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जिससे यात्रा आसान होगी और लोगों को लाभ मिलेगा। मैं गुजरात सरकार के कार्य की सराहना करता हूं जिसने मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नेतृत्व में कोरोना वायरस महामारी के इस समय में इन विकास कार्यों को समय पर पूरा किया है।’’

बाद में, शाह कलोल स्थित एपीएमसी कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के लिए रवाना हो गए। कलोल उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर का हिस्सा है।

कार्यक्रम में कुछ लोगों को एपीएमसी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, शाह ने जनसभा को रद्द कर दिया और केवल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में शाह के साथ मौजूद रहे गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के समय जनसभा करना उचित नहीं है।’’

उद्घाटन के बाद, शाह ने कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों से मुलाकात की और फिर अन्य नेताओं के साथ वहां से रवाना हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल