लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने शिलांग के पास अंतर राज्यीय बस अड्डे का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:26 IST

Open in App

शिलांग, 24 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को शिलांग के पास माविओंग में अंतर राज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) का उद्घाटन किया। आईएसबीटी के निर्माण के लिए केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग की ओर से 48.31 करोड़ रुपये दिए गए थे।

शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना है कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों की राजधानियों को 2024 तक सड़क, रेल और वायु मार्ग से जोड़ा जाए। मेघालय में आईएसबीटी का उद्घाटन प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में बड़ी भूमिका निभायेगा।”

उन्होंने कहा कि नए आईएसबीटी से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और यात्रियों तथा माल ढोने वाले वाहनों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा, “शिलांग तत्कालीन अविभाजित असम की राजधानी था और यह स्वाभाविक है कि इस शहर को पूर्वोत्तर के सात राज्यों से जोड़ा जाए। इससे मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की प्रगति और आर्थिक उन्नति होगी।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी संपर्क बेहतर होना आवश्यक है। शाह को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि संसद सत्र के दौरान राज्य में उनके दौरे से यह साबित होता है कि केंद्र इस क्षेत्र के विकास को महत्व देता है। शाह ने उमसौली में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया और ‘कोविड स्टेपडाउन अस्पताल’ में बालरोग विभाग का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर