अमित शाह का आर्टिकल 370 पर कांग्रेस-एनसीपी पर हमला, 'राहुल ने कहा था खून की नदियां बह जाएंगी, एक गोली तक नहीं चलानी पड़ी'
By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 10, 2019 13:26 IST2019-10-10T13:26:36+5:302019-10-10T13:26:36+5:30
Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कांग्रेस और एनसीपी को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा है कि इन दोनों ने किया था इसे हटाए जाने का विरोध

अमित शाह ने महाराष्ट्र में चुनावी रैली में आर्टिकल 370 पर कांग्रेस-एनसीपी को घेरा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रेस और एनसीपी पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा कि जब मोदी ने आर्टिकल 370 हटाया तो कांग्रेस और एनसीपी ने इसका विरोध किया था और दोनों पार्टियां कश्मीर के भारत में एकीकरण के भी विरोध में थी।
शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'जब मोदी जी ने आर्टिकल 370 हटाया तो कांग्रेस और एनसीपी ने इसे हटाए जाने का विरोध किया। जब पूरा देश चाहता था कि कश्मीर का भारत में विलय हो तो उन्होंने (कांग्रेस-एनसीपी) ने इसका विरोध किया।'
Union Home Minister Amit Shah in Maharashtra:When Modi ji scrapped Article 370, Cong&NCP opposed its abrogation.When entire country wanted integration of Kashmir to India they opposed it.Rahul Gandhi said that 'Kashmir me khoon ki nadiya beh jayengi' but no bullet had to be fired pic.twitter.com/QByJmKjU3t
— ANI (@ANI) October 10, 2019
शाह ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने कहा था कि 'कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी', लेकिन एक गोली तक नहीं चलानी पड़ी।'
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी के बीच है।
2014 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने अकेले चुनाव लड़ा था और क्रमश: 122 और 63 सीटें जीती थी, हालांकि चुनाव बाद गठबंधन करते हुए दोनों पार्टियों ने सरकार बनाई थी।