लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने बताई वजह आखिर क्यों नवीन पटनायक ने 'आयुष्मान भारत योजना' नहीं किया स्वीकार

By भाषा | Updated: September 25, 2018 02:16 IST

पार्टी की महिला इकाई की बैठक में शाह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी तो वह आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लागू करेगी। 

Open in App

पुरी, 25 सितंबर: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को स्वीकार नहीं करने के लिए ओडिशा में बीजद सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में हार के डर से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ऐसा किया।

हालांकि, बीजद ने शाह की टिप्पणी खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार का स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम-बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना आयुष्मान भारत योजना से बहुत बेहतर है।

पार्टी की महिला इकाई की बैठक में शाह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी तो वह आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लागू करेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत का फायदा लेने से ओडिशा के लोगों को कोई नहीं रोक सकता। गरीबों की मदद करने से आप भाजपा को नहीं रोक सकते। अगर 2019 के चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो हम पहले ही दिन आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लागू करेंगे।’’ 

स्वास्थ्य बीमा योजना को अस्वीकार करने के लिए पटनायक पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, ‘‘नवीन बाबू डरे हुए हैं कि अगर राज्य में योजना आरंभ कर दी गयी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी की चिंता है, ओडिशा के गरीब लोगों की नहीं।’’ 

टॅग्स :अमित शाहनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया