लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने कौशांबी के लिए मोदी वैन को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 'मोदी वैन' को हरी झंडी दिखाई। मोदी इन 20 वर्षों में से करीब 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इस मौके पर पांच मोदी वैन को हरी झंडी दिखायी गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विनोद सोनकर ने कहा कि मोदी वैन कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही सहायता केंद्रों के रूप में काम करेंगी तथा उनका संचालन कौशांबी विकास परिषद द्वारा किया जाएगा।

सोनकर कौशांबी से भाजपा के सांसद हैं और विकास परिषद का संचालन करते हैं। सोनकर ने कहा कि ये वाहन ऐसी मशीन से लैस हैं जो एक बार में रक्त के नमूनों के साथ 39 परीक्षण कर सकती है जिनमें मधुमेह की जांच भी शामिल हैं। वैन एक साप्ताहिक मेडिकल बुलेटिन भी जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही ये वैन विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण में भी मदद करेंगी। सोनकर ने कहा कि इन वैन में 32 इंच स्क्रीन का टीवी और हाई स्पीड इंटरनेट सेवा भी है। इनमें प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' का प्रसारण भी किया जाएगा।

सोनकर ने कहा कि भाजपा नेताओं की विभिन्न रैलियों और भाषणों का भी प्रसारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां