लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने अवैध घुसपैठ को लेकर बांग्लादेश के समक्ष चिंता जताई, कही ये बात

By भाषा | Updated: August 8, 2019 05:44 IST

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बांग्लादेश को वहां से पूर्वोत्तर में हो रही अवैध घुसपैठ पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-बांग्लादेश के गृह मंत्री स्तर की वार्ता की 7 वीं बैठक में बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया।यह बैठक 31 अगस्त को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले हुई है।

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बांग्लादेश को वहां से पूर्वोत्तर में हो रही अवैध घुसपैठ पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया। भारत-बांग्लादेश के गृह मंत्री स्तर की वार्ता की 7 वीं बैठक में बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शाह ने विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत में इस समस्या का समाधान खोजने के मद्देनजर सीमा पार से लोगों की अवैध घुसपैठ के बारे में भारत की चिंता को साझा किया। यह बैठक 31 अगस्त को असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची के प्रकाशन से पहले हुई है।

बयान में कहा गया है कि दोनों गृह मंत्रियों ने सीमा पार अपराधों के खतरे को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया और इसलिए ‘‘एक सुरक्षित सीमा का हमारा उद्देश्य’’ हासिल करने के लिए अधिक से अधिक सहयोग की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने सीमाओं पर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित लंबित मुद्दों की भी समीक्षा की और मामलों को तेजी से हल करने के लिए कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की। वार्ता के बाद, शाह ने एक ट्वीट में कहा ‘‘उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की।’’ बैठक के दौरान, मंत्रियों ने संतोष व्यक्त किया कि दोनों देश सुरक्षा और सीमा प्रबंधन सहित हर क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक करीब से काम कर रहे हैं।

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह