लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने बंगाल में एक किसान के घर पर भोजन किया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:07 IST

Open in App

(चौथे और सातवें पैरा में सुधार के साथ)

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), 19 दिसम्बर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के साथ संबंध मजबूत करने के प्रयासों के तहत शनिवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक किसान के घर पर दोपहर भोजन किया।

शाह का यह कदम तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

शाह राज्य में भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शाह शनिवार को यहां पहुंचे और एक स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सनातन सिंह के बलिझुरी स्थित आवास गए और वहां उनके मकान की फर्श पर बैठकर दोपहर का भोजन किया।

शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और प्रदेश पार्टी प्रमुख दिलीप घोष भी थे।

सिंह के परिवार की महिला सदस्यों ने केले के पत्ते पर शाकाहारी बंगाली व्यंजन परोसे।

शाह और अन्य मेहमानों ने टिन की छत वाले दो-मंजिला मकान के बरामदे में फर्श पर बैठकर भोजन में 'साक भाजा', 'लोऊ दाल', 'शुक्तो', 'फूलगोभी तरकारी', ‘पोस्तो' और 'तोक दोई' खाया।

इससे पहले, सिंह की पत्नी सहित घर की महिला सदस्यों द्वारा केंद्रीय मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत शंख बजाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और मीडिया सदस्यों और पार्टी के अन्य नेताओं को घर के बाहर रखा गया था। इससे पहले शाह के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर की कई बार जांच की।

शाह ने नवंबर में राज्य के अपने दौरे के दौरान बांकुड़ा में एक आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर 24 परगना में एक माटुआ समुदाय के सदस्य के घर पर दोपहर का भोजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया