अमित शाह ने सुब्रमण्य भारती को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:35 IST2020-12-11T23:35:41+5:302020-12-11T23:35:41+5:30

Amit Shah called Subramanya Bharati a symbol of national unity | अमित शाह ने सुब्रमण्य भारती को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया

अमित शाह ने सुब्रमण्य भारती को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया

चेन्नई, 11 दिसंबर क्रांतिकारी कवि सुब्रमण्य भारती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।

शाह ने अंग्रेजी और तमिल भाषाओं में किए गए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भारत मां के महान सपूत महाकवि सुब्रमण्य भारती की जयंती पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। वह महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं, जिनकी देशभक्ति की कविताओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनता को प्रेरणा दी।’’

शाह ने साथ ही स्वतंत्रता सेनानी भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए एक तस्वीर भी साझा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी एक कविता साझा की, जिसमें किसानों की प्रशंसा की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Amit Shah called Subramanya Bharati a symbol of national unity

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे