लाइव न्यूज़ :

'मोदी के पीएम बनने के बाद BJP हुई मजबूत', अब यह रखा गया लक्ष्य

By IANS | Updated: February 18, 2018 20:13 IST

शाह ने कहा, "लोगों ने 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार का चुनाव कर मोदी जी में अपना भरोसा जताया। उसके बाद से मोदी जी ने जिस तरह से देश चलाया है और जिस तरह से सरकार लोगों तक पहुंची है, उससे पार्टी बहुत मजबूत हुई है।"

Open in App

नई दिल्ली, 18 फरवरीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से काम किया है और उससे लोगों को जो फायदा हुआ है, उससे पार्टी ज्यादा मजबूत हुई है। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने की अपील की। भाजपा के नए मुख्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगले एक साल में 695 जिलों में से 635 में पार्टी कार्यालय होंगे। पार्टी का नया मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है।

शाह ने कहा, "लोगों ने 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार का चुनाव कर मोदी जी में अपना भरोसा जताया। उसके बाद से मोदी जी ने जिस तरह से देश चलाया है और जिस तरह से सरकार लोगों तक पहुंची है, उससे पार्टी बहुत मजबूत हुई है।"

इस मौके पर पीएम मोदी व विभिन्न केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्षों सहित दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी संगठन ने कड़ी मेहनत की है।

शाह ने कहा, "मोदीजी की जो लोकप्रियता है., मोदी जी के लिए लोगों के मन में जो भाव है, उसे अस्तित्व देने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। इसी के कारण आज 19 राज्य में हमारे मुख्यमंत्री हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें आगे देखने की जरूरत है। मोदी जी ने नए भारत का आह्वान किया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने व सरकार बनाने के लिए मैदान में हो सकती है, लेकिन भाजपा महज चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री ने हमारे सामने नए भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। मेरा मानना है कि सभा पार्टी कार्यकर्ता इस दिशा में काम करेंगे।"

भाजपा प्रमुख ने कहा कि साल भर में सभी जिला मुख्यालयों का निर्माण किया जाएगा और इन्हें केंद्रीय कार्यालय से जोड़ा जाएगा।

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया