लाइव न्यूज़ :

अभिषेक, तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों के पीछे अमित शाह का हाथ: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:02 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हाल में किए गए हमलों के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऐसी हरकतों के आगे घुटने नहीं टेकेंगी।

अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के छात्र कार्यकर्ताओं पर भाजपा शासित त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमले के कुछ दिन बाद ममता ने यह बयान दिया है। त्रिपुरा में 2023 में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले, पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगी हैं।

सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ त्रिपुरा, असम, उत्तर प्रदेश और जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां वह अराजक सरकार चला रही है। हम अभिषेक और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्रीय गृह मंत्री की मदद के बिना ऐसे हमलों को अंजाम नहीं दिया जा सकता। इन हमलों के पीछे उन्हीं का हाथ है, जिन्हें त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया गया और वह मूकदर्शक बनी बनी हुई थी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में ऐसे हमलों के निर्देश देने की हिम्मत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos