लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने महागठबंधन को बताया ढकोसला, कहा- देश 'तोड़ना' चाहती है विपक्षी पार्टियां

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 28, 2018 22:28 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ‘महागठबंधन’ को विपक्षी दलों का ‘ढ़कोसला’ करार दिया और उस पर ‘भारत तोड़ने’ का आरोप लगाया।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ‘महागठबंधन’ को विपक्षी दलों का ‘ढ़कोसला’ करार दिया और उस पर ‘भारत तोड़ने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसके विपरीत नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ‘भारत निर्माण’ के लिए काम कर रही है।

उन्होंने यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘भारत निर्माण’ पर ध्यान दे रहे हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन के नेता भारत ‘तोड़ना’ चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदीजी कहते हैं कि गरीबी, बेरोजगारी और असुरक्षा हटाओ ... लेकिन महागठबंधन के नेता कहते हैं कि मोदी हटाओ। ’’  महागठबंधन की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास न तो नीति, न नेता और न ही कोई सिद्धांत है।

माओवादियों के साथ कथित संबंधों को लेकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जो कोई भी भारत तोड़ो का नारा लगाएगा, वह सलाखों के पीछे होगा और उसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। ’’ 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है