लाइव न्यूज़ :

सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का हमला, कहा-शहीदों के परिवार से राहुल मांगे माफी

By स्वाति सिंह | Updated: March 23, 2019 13:49 IST

अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा 'क्या कांग्रेस पार्टी पुलवामा जैसे जघन्य हमले को जो देश की जनता को झंकझोर कर रख देते हैं, उसको आप सामान्य घटना मानते हैं?'

Open in App

बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोला। अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा 'देश जब आम चुनाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है और देश के मतदाताओं में राष्ट्र सुरक्षा का मुद्दा अहम बना हुआ है। ऐसे समय में जो कल कांग्रेस के विदेशी मामलों के प्रभारी सैम पित्रोदा का बयान आया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।'

अमित शाह ने कहा 'क्या कांग्रेस पार्टी पुलवामा जैसे जघन्य हमले को जो देश की जनता को झंकझोर कर रख देते हैं, उसको आप सामान्य घटना मानते हैं?'

उन्होंने आगे कहा 'कुछ लोगों की हरकतों से किसी देश को दोषी नहीं मानना चाहिए, क्या कांग्रेस पार्टी मानती है कि जो आतंकवादी घटनाएं होती हैं इसका पाकिस्तान से संबंध है या नहीं इसको पहले स्पष्ट करो, अगर रिश्ता है तो दोषी कौन?'अमित शाह ने कहा 'आतंकवादी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से नहीं देना चाहिए, बातचीत से देना चाहिए, क्या ये कांग्रेस पार्टी की आतंकवाद को डील करने की नीति अधिकृत है क्या?  जब देश के इस प्रकार के आतंकी हमले होते हैं, देश के नागरिक हताहत होते हैं, देश के जवान शहीद होते हैं और कांग्रेस पार्टी और उनके पदाधिकारी बातचीत का रास्ता सुझाते हैं, इससे कांग्रेंस पार्टी सहमत है क्या?'7 मार्च को स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एयर स्ट्राइक पर जो सवाल उठे हैं, उसका जवाब मिलना चाहिए। राहुल गांधी किसके सवालों का जवाब चाहते हैं? भारतीय एयर फोर्स पर संदेह करना किसी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सही नहीं है' केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद हमने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया है और हम डटकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं।'

टॅग्स :अमित शाहलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह