लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने नन के साथ बदलसूकी के मामले में कार्रवाई का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: March 24, 2021 15:03 IST

Open in App

कांजिरापल्ली (केरल), 24 मार्च केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आश्वासन दिया कि झांसी में केरल की चार नन के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अमित शाह ने बुधवार को यहां एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘ मैं केरल के लोगों को यह आश्वासन देना चाहूंगा कि इस मामले के दोषियों को यथाशीघ्र न्याय के शिकंजे में लाया जाएगा।’’

पार्टी के कांजीरापल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार केजे अल्फोंस ने शाह के समक्ष यह मामला उठाया था। इस सीटे के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में 19 मार्च को दो नन और दो ‘पोस्टुलेंट’ को रेलवे पुलिस ने एक्सप्रेस ट्रेन से उतार कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल (केसीबीसी) ने भी मामले पर चिंता व्यक्त की है।

कांग्रेस और भाजपा ने क्रमश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह मुद्दा भी उठाया है।

झांसी के अधिकारियों का कहना है कि बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि दो महिलाओं को कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया जा रहा है और इसके बाद इन नन को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत निराधार थी और पूछताछ के बाद चारों महिलाएं दूसरी ट्रेन पकड़कर ओडिशा के लिए रवाना हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित