लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने भरोसा दिया मसौदा कानून को स्थानीय लोगों से चर्चा के बिना अंतिम रूप नहीं : सांसद फैजल

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:56 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में नाम में सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 31 मई लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि द्वीप के लोगों द्वारा जिस मसौदा कानून का विरोध किया जा रहा है उसे स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा के बिना अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा।

शाह से यहां मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए फैजल ने कहा कि उन्होंने नए प्रशासक प्रफुल्ल (रिपीट प्रफुल्ल) पटेल द्वारा प्रस्तावित मसौदा कानून को लेकर हो रहे कड़े विरोध के बारे में गृह मंत्री को बताया है।

फैजल ने कहा कि उन्होंने शाह को प्रस्तावित कानून के विरोध में द्वीप पर व्यापक रूप से हो रहे प्रदर्शनों और कुछ अन्य वर्गों के विरोध के बारे में भी जानकारी दी।

फैजल ने कहा, “उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी कानून विचाराधीन हैं, उन्हें लक्षद्वीप भेजा जाएगा जहां जिला पंचायत में उन पर स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी। उन्हें अंतिम रूप देने से पहले लोगों की सहमति को ध्यान में रखा जाएगा।”

फैजल ने केंद्र शासित क्षेत्र के प्रशासक पटेल को हटाने की भी मांग की।

फैजल ने कहा कि पटेल उन कानूनों के लिये दबाव डाल रहे हैं जिससे द्वीप के लोग व्यथित हैं। इन मसौदा कानूनों में गोवध पर प्रतिबंध, ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने के लिये दो बच्चों का नियम और बसावट वाले द्वीपों में शराब सिर्फ रिसॉर्ट में उपलब्ध कराया जाना शामिल है। इस द्वीपों पर रहने वाले अधिकांश लोग मुसलमान हैं।

फैजल ने कहा कि इसके अलावा लोगों में मसौदा लक्षद्वीप विकास प्राधिकरण नियमन (एलडीएआर) और मसौदा लक्षद्वीप असमाजिक गतिविधि निरोधक अधिनियम को लेकर भी आशंकाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है