लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने लोगों को विश्वास में लेकर लक्षद्वीप के समग्र विकास का आश्वासन दिया: भाजपा नेता

By भाषा | Updated: May 31, 2021 21:27 IST

Open in App

कोच्चि, 31 मई भाजपा उपाध्यक्ष ए पी अब्दुल्लाकुट्टी ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लक्षद्वीप के लोगों को विश्वास में लेते हुए और उसकी संस्कृति एवं प्रकृति की रक्षा करते हुए इस द्वीप के समग्र विकास का आश्वासन दिया है।

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल लक्षद्वीप प्रशासन के सुधारों को लागू करने को लेकर वहां के लोगों की चिंता से गृहमंत्री को अवगत कराने के लिए नयी दिल्ली में उनसे मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल्लाकुट्टी, पार्टी की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर हाजी और उपाध्यक्ष ए पी मुथुकोया थे।

अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा, ‘‘ अमित शाह जी ने कहा कि चाहे लक्षद्वीप विकास प्राधिकरण विनियमन, 2021, हो या गोमांस पर रोक, या असामाजिक गतिविधि रोकथाम अधिनियम, इन कदमों पर लोगों की टिप्पणियां मांगी गयी हैं। इन तीनों विषयों पर अधिसूचनाएं विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी थीं। इसलिए द्वीप के लोगों के लिए किसी प्रकार की चिंता की जरूरत नहीं है।’’

लक्षद्वीप के भाजपा मामलों के प्रभारी ने कहा, ‘‘ उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि ये कदम लोगों को विश्वास में लेकर ही लागू किये जायेंगे। केंद्र लक्षद्वीप की संस्कृति एवं प्रकृति को नुकसान पहुंचाये बगैर उसका समग्र विकास देखना चाहता है। ’’

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे समय में शाह से मुलाकत की है जब विपक्ष ने नये प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को वापस बुलाने की मांग संबंधी अभियान तेज कर दिया है।

लक्षद्वीप के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया एवं पटेल को वापस बुलाने तथा द्वीप के लोगों की जिंदगी एवं आजीविका को बचाने के लिए केंद्र से तत्काल दखल देने का अनुरोध किया।

अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप में लोग पिछले कुछ दिनों से पटेल के हाल के कुछ कदमों एवं प्रशासनिक सुधारों का विरोध कर रहे हैं। गोमांस और शराब पर विनियमन से विवाद पैदा हो गया है।

हालांकि लक्षद्वीप प्रशासन ने सुधारों को लागू करने के अपने निर्णय को यह कहते हुए सही ठहराया कि वह योजनाबद्ध तरीके से लक्षद्वीप के भविष्य की बुनियाद डाल रहा है और वह उसे अगले दो दशक में मालदीव की तर्ज पर विकसित करना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल