लाइव न्यूज़ :

एक्शन में गृहमंत्री अमित शाह, तैयार हुई जम्मू-कश्मीर के इन 10 आतंकियों की लिस्ट

By रजनीश | Updated: June 4, 2019 18:11 IST

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी। डीजीपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए उचित स्थानों पर सुरक्षा जांच केंद्र और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देटॉप 10 आतंकियों की लिस्ट सुरक्षा बलों से मशविरे के बाद तैयार की गई है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने अमरनाथ यात्रा से पहले भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आह्वान किया है।अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गृह मंत्रालय का प्रभार संभालते ही ऐक्शन में दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने अगले महीने जम्मू-कश्मीर में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए कहा। सुरक्षा एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रा से पहले 10 बड़े आतंकियों के नाम जारी किए हैं। बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े ये आतंकी घाटी में सक्रिय हैं। 

बताया जा रहा है कि इन टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट सुरक्षा बलों से मशविरे के बाद तैयार की गई है। इसमें प्रमुख रूप से हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और अल बदर जैसे आतंकी संगठनों के प्रमुख आतंकियों को शामिल किया गया है, जो जम्मू-कश्‍मीर के अलग-अलग हिस्सों में आतंक फैला रहे हैं।

इनके नाम वसीम अहमद, रियाज नाइकू, एजाज मलिक, मोहम्मद अशरफ खान, मेहराजुद्दीन, हिजबुल का अशरदुल हक, लश्कर ए तैयबा का वसीम, जैश ए मोहम्मद का हफीज उमर जाहिद शेख और जावेद मट्टू शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने अमरनाथ यात्रा से पहले भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आह्वान किया है। 

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी। डीजीपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए उचित स्थानों पर सुरक्षा जांच केंद्र और नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाने चाहिए। जवानों से बातचीत में डीजीपी ने ग्राम सुरक्षा समिति (वीडीसी) को मजबूत करने पर भी जोर दिया। 

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरआतंकवादीअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह