लाइव न्यूज़ :

दो दिवसीय यात्रा पर मेघालय पहुंचे अमित शाह, सीमा विवाद पर हो सकती है बातचीत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:25 IST

Open in App

शिलांग, 24 जुलाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मेघालय पहुंचे। इस दौरान वह पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे जिसमें अंतर-राज्यीय विवादों पर चर्चा हो सकती है।

एक अधिकारी ने बताया कि शाह आज आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों के साथ बंद कमरे में एक बैठक करेंगे। शिलांग हवाई अड्डे पर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शाह का स्वागत किया।

इसके बाद वह ‘नार्थ ईस्ट स्पेस एप्लिकेशन सेंटर’ (एनईएसएसी) की एक बैठक में शामिल हुए। अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद वह माविओंग में अंतर राज्यीय बस अड्डे और न्यू शिलांग टाउनशिप में क्रायोजेनिक प्लांट का उद्घाटन करेंगे। पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में शाह को लंबे समय से चल रहे अंतर राज्यीय सीमा विवादों से अवगत कराया जा सकता है।

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अंतर राज्यीय सीमा विवाद चल रहे हैं। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के चलते हाल में हिंसा हो चुकी है।

शाह का रविवार को सोहरा (पूर्ववर्ती चेरापूंजी) जाने का भी कार्यक्रम है जहां वह वृक्षारोपण परियोजना और जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वह सोहरा में रामकृष्ण मिशन भी जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos