लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने की देशवासियों से अपील, सभी लोग सुनें पीएम मोदी का संबोधन

By निखिल वर्मा | Updated: June 30, 2020 14:09 IST

देश में कोविड-19 के प्रकोप के बीच प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह छठा संबोधन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने सोमवार को ही 59 चीनी ऐप्‍स पर देश में प्रतिबंध लगाया है.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार रात अनलॉक-2 को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैंउम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी कोरोना के खतरे और चीन से जारी तनाव पर अपनी बात रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को 20 भारतीय सैन्यकर्मियों के वीरगति को प्राप्त होने के बाद भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। यह संबोधन ऐसे समय भी हो रहा है जब देश कोविड-19 महामारी के रोज बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन में ढील के ‘अनलॉक-2’ में प्रवेश करने जा रहा है जिसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार रात दिशा-निर्देश जारी किए। पीएम मोदी के संबोधन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील की है कि सभी लोग प्रधानमंत्री का यह संबोधन जरूर सुनें। अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके लोगों से अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार देश को 12 मई को संबोधित किया था जब उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की घोषणा की थी। रविवार को प्रसारित हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने कहा था कि भारत ने लद्दाख में अपनी भूमि पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

यह संबोधन ऐसे समय भी हो रहा है जब देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं और भारत-चीन के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि भारत में कोविड-19 के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए, जिनमें से 418 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,893 हो गई।

इस बीच सोमवार रात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-2 दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि शैक्षणिक संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर तथा जिम अभी बंद रहेंगे। दिशा-निर्देशों में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों (वंदे भारत मिशन के तहत), जो अभी सीमित रूप में जारी हैं, का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने कहा कि नए दिशा-निर्देश एक जुलाई से प्रभावी होंगे और चरणबद्ध रूप से गतिविधियां दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया विस्तारित कर दी गई है।

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीचीनइंडियालद्दाखकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन