लाइव न्यूज़ :

अमित शाह और राजनाथ अंडमान के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:27 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 14 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सितंबर अंत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगे और वहां सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के उप महाप्रबन्धक सुनील ने कहा कि 1.45 किलोमीटर लंबा ‘हम्फ्रे स्ट्रेट पुल’ गांधी और उत्तर फेरी घाटों के बीच दक्षिण और मध्य अंडमान को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 202 करोड़ रुपये की लागत से दो साल में इसका निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण लागू प्रतिबंधों के बावजूद पिछले कुछ महीने में परियोजना का काम चलता रहा और 99 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

अधिकारी ने कहा, “केंद्र शासित क्षेत्र का यह सबसे लंबा पुल है। आने वाले दिनों में प्रायोगिक आधार पर यातायात की अनुमति दी जाएगी जिसके बाद एनएचआईडीसीएल परियोजना के पूर्ण होने की घोषणा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू