लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 10 हजार बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केन्द्र का किया दौरा, सीएम केजरीवाल भी थे मौजूद

By भाषा | Updated: June 27, 2020 18:37 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली में 10 हजार विस्तरों वाले कोविड केंद्र का दौरा कर समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने दिल्ली में 10 हजार बिस्तरों वाले नए कोविड देखभाल केन्द्र का दौरा कर प्रबंधों की समीक्षा की। केन्द्र के दौरे के दौरान अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहअमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में 10 हजार बिस्तरों वाले नए कोविड देखभाल केन्द्र का दौरा कर प्रबंधों की समीक्षा की। मंत्री दक्षिणी दिल्ली में बनाए गए इस विशाल केन्द्र के दौरे के दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने अपनी यात्रा के दौरान केन्द्र में चल रही तैयारियों की जायजा लिया। छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केन्द्र में दो हिस्से होंगे। एक हिस्से में ऐसे रोगियों का इलाज किया जाएगा जिनमें लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र होगा।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केन्द्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी। दिल्ली में अब तक लगभग 80 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :अमित शाहअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन