लाइव न्यूज़ :

अमित शाह और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात दे रही बड़े संकेत, इस शांति के पीछे भी कुछ बड़ा 'पकने' के कयास!

By संतोष ठाकुर | Updated: February 20, 2020 12:07 IST

'आप' की विस्तारवादी सोच केजरीवाल की पार्टी दिल्ली में तीसरी बार बंपर जीत मिली. इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि वह अब दिल्ली से बाहर अपना विस्तार करना चाहती है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच इस भेंट को लेकर सभी को उत्सुकता थी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच इस भेंट को लेकर सभी को उत्सुकता थी. हालांकि केजरीवाल ने मुलाकात के बाद कुछ भी ऐसा नहीं कहा जो सुर्खियां बने, लेकिन जानकार इस शांति के पीछे भी कुछ बड़ा पकने के कयास लगा रहे हैं. केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात को उत्साहजनक करार दिया.मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों ही इस बात पर सहमत थे कि दिल्ली का विकास मिलकर किया जाए. वह शाहीनबाग पर भी कुछ कहने से बचे. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान से भले ही उन लोगों को निराशा हुई हो जो कुछ मसाला बयान की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि केजरीवाल का यह बयान उनकी बड़ी राजनीतिक महत्वाकांक्षा और रणनीति को सामने लाता है.'आप' की विस्तारवादी सोच केजरीवाल की पार्टी दिल्ली में तीसरी बार बंपर जीत मिली. इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि वह अब दिल्ली से बाहर अपना विस्तार करना चाहती है. खासकर पंजाब, हरियाणा और गोवा हमेशा से उसके लक्षय में रहे हैं. ऐसे में केजरीवाल नहीं चाहते हैं कि जब वह अपने इस अभियान के लिए रवाना हों तो भाजपा दिल्ली में रोड़े अटकाने लगे.पहले से बड़ा सोच रहे केजरी जब इस मुलाकात की घोषणा हुई तो यह माना गया कि वह दिल्ली पुलिस हासिल करने के लिए नया अभियान शुरू करेंगे. लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट तक सीमति कर दिया उससे साफ है कि केजरीवाल का लक्ष्य अब पहले से बड़ा और स्पष्ट है. जिसकी राह में कम से कम वह स्वयं बाधा नहीं खड़ा करना चाहते हैं.

टॅग्स :अमित शाहअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया