लाइव न्यूज़ :

अमित साध ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय ना होने का किया फैसला

By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:51 IST

Open in App

मुम्बई, आठ अप्रैल अभिनेता अमित साध ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा ना करने की घोषणाा करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण जब कई लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपनी रोजमर्रा से जुड़ी बातें साझा करना असहज लगाता है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बुधवार देर रात यह जानकारी दी।

साध (37) ने लिखा कि देश के हालिया हालात ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करनी चाहिए, खासकर ऐसे समय में तब जब शहर और पूरे महाराष्ट्र में ‘‘कोविड-19 के कड़े प्रतिबंध लागू हैं।’’

साध ने लिखा, ‘‘ पूरा देश मुश्किल समय का सामना कर रहा है। मुझे लगता है कि मैं तस्वीरें और जिम की ‘रील’ साझा करके, किसी की परेशानी दूर नहीं कर रहा और ना मैं किसी का मनोरंजन कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा। मुझे लगता है कि इस स्थिति में संवेदनशील होने का सबसे सही तरीका प्रार्थना करना और सब कुछ बेहतर होने की उम्मीद करना होगा।’’

साध ने साथ ही कहा कि वह कुछ भी साझा नहीं करेंगे लेकिन अपने प्रशंसकों से बातचीत करने के लिए हमेशा मंच पर उपलब्ध रहेंगे।

आंकड़ों के अनुसार, मुम्बई में बुधवार को कोविड-19 के 10,428 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 4,82,760 हो गई तथा 23 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,851 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा