लाइव न्यूज़ :

मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष के लिए करेंगे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 00:22 IST

Open in App

मथुरा, दो जुलाई उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम कड़ी में शनिवार को यहां जिला मुख्यालय पर सभी 33 निर्वाचित सदस्य अध्यक्ष के चुनाव के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान करेंगे। जिला प्रशासन इस बीच ड्रोन कैमरों के सहारे पूरी व्यवस्था पर चाक-चैबंद नजर रखेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए होने वाले मतदान को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय परिसर को एक जोन और चार सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी हर गतिविधि पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी तथा मुख्यालय परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मतदान संपन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के किशन सिंह चैधरी एवं राष्ट्रीय लोकदल के राजेंद्र सिंह सिकरवार आमने-सामने हैं। कांग्रेस, बसपा, सपा की ओर से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है। इनमें भी सपा का केवल एक पंचायत सदस्य चुनाव जीता है तो कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुल पाया।

लेकिन बसपा ने 13 सदस्य जीत जाने के बाद भी बहुमत के लिए चार मत न जुटा पाने की स्थिति से बचने के लिए खुद को बाहर ही रखा है। बसपा के सदस्य अपनी इच्छानुसार मतदान करेंगे। फिलहाल, जिला पंचायत के 33 सदस्यों में बसपा के 13, भाजपा व रालोद के 8-8, सपा का एक व 3 निर्दलीय सदस्य शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए