लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के खतरे के बीच दिल्ली में नहीं दिखी क्रिसमस की रौनक

By भाषा | Updated: December 25, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईसाई समुदाय के लोगों ने शनिवार को सावधानी के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया और कम संख्या में लोग गिरजाघरों में पहुंचे।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण फैलने के खतरे के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने बुधवार को जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि राजधानी में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा नहीं हो।

बहरहाल, स्पष्टीकरण का आग्रह पाने पर डीडीएमए ने बृहस्पतिवार को कहा था कि क्रिसमस और नये साल की पूर्व संध्या के अवसर पर राजधानी दिल्ली में धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन कोविड अनुकूल नियमकों का सख्ती से पालन करना होगा।

डीडीएमए के मुताबिक, क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर धार्मिक स्थलों में उत्सवों और प्रार्थनाओं का आयोजन किया जा सकता है और लोगों को भी प्रवेश करने की अनुमति होगी। इस दौरान कोविड-19 संबंधी मानक संचालन प्रक्रियाओं तथा तमाम दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।

दिल्ली के विभिन्न गिरजाघरों में मध्यरात्रि को होने वाली प्रार्थना के बारे में बात करते हुए रोमन कैथोलिक आर्चडायसी के आर्चबिशप अनिल जोसेफ थॉमस काउटो ने कहा कि इस साल क्रिसमस पर बहुत से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले।

काउटो ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भले ही गिरजाघरों में लोगों के आने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, डीडीएमए के आदेश को लेकर भ्रम की स्थिति थी। इसलिए, इस साल बहुत से लोग अपने घरों से बाहर ही नहीं निकले। कोरोना की मौजूदा स्थिति के कारण लोग थोड़े चिंतित हैं। हमने बड़ी संख्या में लोगों को नहीं देखा।’’

डिफेंस कॉलोनी में सेंट ल्यूक चर्च के पादरी जेम्स पीटर राज ने भी कहा कि इस साल क्रिसमस समारोह में बहुत कम लोग ही शामिल हुए।

पादरी जेम्स पीटर राज ने कहा, ‘‘इस साल लोगों ने मास्क पहने हुआ था और वे शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे थे। हर बार की तरह इस साल कम लोग ही क्रिसमस के अवसर पर चर्च में आए।’’

लोधी रोड स्थित सेंटेनरी मेथोडिस्ट चर्च में भी क्रिसमस की रौनक नहीं दिखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए