लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के खतरे के बीच दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों की स्वास्थ्य कल्याण एसओपी में बदलाव किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कोरोना वायरस संक्रमण और उसके नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों के स्वास्थ्य कल्याण को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया में बदलाव किया है।

बुधवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली पुलिस की नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के मुताबिक इंस्पेक्टर और उससे ऊपरी रैंक के अधिकारी अस्पताल में भर्ती कर्मियों या उनके परिजन से स्वयं भेंट करने जाएं।

बयान के अनुसार, विशेष पुलिस आयुक्त (कल्याण) शालिनी सिंह ने सभी जिलों और इकाइयों के प्रमुखों तथा अन्य पक्षकारों के साथ बुधवार को बैठक करके समुदाय के स्तर पर ओमीक्रोन के प्रसार पर तैयारियों का जायजा लिया।

उसमें कहा गया है कि सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त द्वारा हाल ही में एसओपी में किए गए बदलावों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उसमें कहा गया है, ‘‘नया एसओपी ज्यादा विस्तृत है और उसमें बीमार हुए या अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हमारे कमियों के कल्याण से जुड़ी सभी बातें हैं। डीसीपी और इकाई प्रमुखों को नोडल स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘नोडल स्वास्थ्य अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि इंस्पेक्टर (निरीक्षक) या उससे ऊपरी रैंक के अधिकारी अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी या उसके परिजन से, उनके स्वस्थ होने तक अस्पताल में लगातार भेंट करेंगे। अगर बीमार व्यक्ति शहर से बाहर है तो लगातार उसका हाल-चाल पूछने के लिए उसे या उसके परिजनों को वीडियो कॉल की जाए।’’

बयान में कहा गया है कि रोहिणी और शाहदरा में स्थित सभी आठ कल्याण केन्द्र और दो कोविड केन्द्र किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति के लिए तैयार रहेंगे। जिला प्रमुख उन्हें टीकाकरण केन्द्रों में तब्दील करने के लिए कलेक्टरों से बातचीत करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू