बिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2026 17:26 IST2026-03-23T17:26:48+5:302026-03-23T17:26:53+5:30

चिराग ने दो-टूक अंदाज में कहा कि वो ना तो मुख्यमंत्री की रेस में हैं और ना कभी इस दौड़ का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी तमन्ना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही हो।

Amidst the speculations surrounding the names for the Chief Minister's post in Bihar, LJP (Ramvilas) chief Chirag Paswan made a revelation | बिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

बिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी कयासबाजी के बीच लोजपा(रा) प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई सरकार और अगले मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि घबराइए नहीं, गठबंधन में सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नई सरकार के गठन की तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री किस दल का होगा, इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। 

चिराग ने दो-टूक अंदाज में कहा कि वो ना तो मुख्यमंत्री की रेस में हैं और ना कभी इस दौड़ का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी तमन्ना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही हो। उन्होंने यह भी इशारा दिया कि एनडीए के अंदरूनी समीकरण लगभग तय हो चुके हैं और जल्द ही अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। चिराग ने आरोप लगाया कि बंगाल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटनाएं आम होती जा रही हैं और इसे सरकार की नाकामी बताया। 

उन्होंने दावा किया कि बंगाल की अवाम अब इस सियासत से ऊब चुकी है और बहुत जल्द बदलाव का बिगुल बजने वाला है। वहीं, बिहार की अंदरूनी राजनीति में भी चिराग ने विपक्ष पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी हार के बाद तेजस्वी जनता से कट गए हैं। चिराग ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी न मीडिया में सक्रिय हैं और ना ही अपनी पार्टी पर मजबूत पकड़ बनाए रख पा रहे हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि जो नेता अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख सकता, वो राज्य की बागडोर कैसे संभालेगा? 

वहीं, प्रधानमंत्री का सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने की खबर पर उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए और देश के लिए यह गौरव की बात है। हमारी कामना है कि वे आगे भी इसी तरह भारत के विकास के लिए काम करते रहें। ममता बनर्जी के द्वारा प्रधानमंत्री को सबसे बड़ा घुसपैठियों बताए जाने पर चिराग ने कहा कि अभी चुनाव का समय है। इस तरह के बातें आएंगी। ममता बनर्जी को लग रहा है उनकी सरकार जा रही है, इसलिए ममता बनर्जी इस तरह का बयान देते हैं। 

इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। बिहार में सम्राट मॉडल चलेगा, इस पर चिराग ने कहा कि गृह विभाग के मंत्री के तौर पर वह अच्छा काम कर रहे हैं और आगे उनकी क्या भूमिका होगी, यह अभी कहना मुश्किल है। निशांत को भी मुख्यमंत्री बनाने की संभावना पर चिराग ने कहा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा, किस दल से होगा, इसकी औपचारिक घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Web Title: Amidst the speculations surrounding the names for the Chief Minister's post in Bihar, LJP (Ramvilas) chief Chirag Paswan made a revelation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे