पटना के शंभू हॉस्टल की छात्रा की मौत के बाद गरमायी सियासत के बीच जीतन राम मांझी ने किया ऐलान, अगर अगर जरुरत पड़ी तो CBI जांच होगी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2026 18:51 IST2026-01-24T18:51:24+5:302026-01-24T18:51:52+5:30

जांच पर उठ रहे सवालों पर हम प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ी तो निश्चित तौर पर सीबीआई जांच भी कराई जाएगी।

Amidst the political uproar following the death of a student at Shambhu Hostel in Patna, Jitan Ram Manjhi announced that a CBI inquiry would be conducted if necessary | पटना के शंभू हॉस्टल की छात्रा की मौत के बाद गरमायी सियासत के बीच जीतन राम मांझी ने किया ऐलान, अगर अगर जरुरत पड़ी तो CBI जांच होगी

पटना के शंभू हॉस्टल की छात्रा की मौत के बाद गरमायी सियासत के बीच जीतन राम मांझी ने किया ऐलान, अगर अगर जरुरत पड़ी तो CBI जांच होगी

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली जहानाबाद की लड़की की संदिग्ध मौत पर जांच रिपोर्ट में हो रही देरी के बाद ऐसी चर्चा है कि सरकार मामले की लीपापोती में जुटी है। जांच पर उठ रहे सवालों पर हम प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ी तो निश्चित तौर पर सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों के दिमाग में बहुत सारी बातें आती हैं, लेकिन लोगों को यह सोचना चाहिए कि बिहार सरकार चुप नहीं बैठी है। 

जीतन राम मांझी ने कहा कि एसआईटी का गठन हो गया है। जहां-जहां मृतक बच्ची का संपर्क था, वहां एसआईटी और पुलिस जा रही है और जांच कर रही है। अगर एकाएक कोई निर्णय ले लिया जाए और अगर वह निर्णय गलत हो साबित हो जाएगा तो उसकी भी प्रतिक्रिया होगी। ऐसे में जरूरी है कि निर्णय ठोस आधार पर लिया जाए ताकि कोई ऊंगली न उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बहुत सोंच समझकर और बहुत कठोर से कठोर कार्रवाई करने की स्थिति में है। मामले की जांच हो रही है। सिर्फ कैंडिल मार्च और प्रदर्शन करने वालों को ही बच्ची की चिंता नहीं है बल्कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवेदनशील हैं और आजतक न उन्होंने किसी को बचाया है और ना ही फंसाया है। कानून अपना काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि जब एसआईटी गठित हुआ और जांच एजेंसिया हर स्तर पर इसकी निगरानी हो रही है। हर हाल में पुलिस और एसआईटी घटना का उद्भेदन करेगी। खुलासे के बाद मामले में समुचित कार्रवाई होगी। कौन क्या कहता है इसपर जाने की जरूरत नहीं है। जीतनराम मांझी ने कहा कि सरकार अगर मामले की लीपापोती करना चाहती तो कर सकती थी, लेकिन 20-21 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने न तो किसी को बचाया है और ना फंसाने का काम किया है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा, नीतीश कुमार पर भरोसा रखना चाहिए। जरुरत पड़ा तो निश्चित तौर पर सीबीआई जांच भी होगी।

Web Title: Amidst the political uproar following the death of a student at Shambhu Hostel in Patna, Jitan Ram Manjhi announced that a CBI inquiry would be conducted if necessary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे