लाइव न्यूज़ :

मुंबई में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच आदित्य ठाकरे ने लोगों से परेशान न होने की अपील की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें पूरी तरह एहतियात बरतना चाहिए।

इसके साथ ही ठाकरे ने टीकाकरण और मास्क के प्रयोग पर बल दिया। राज्य के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री ने यहां बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से यह कहा। ठाकरे ने कहा कि हालांकि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और संक्रमण की दर कम है, फिर भी पिछले सप्ताह से कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

पिछले कुछ महीनों में ज्यादातर दिनों में संक्रमण के 500 से कम मामले सामने आने के बाद, शहर में अचानक से मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। मंत्री ने कहा कि जांच के नतीजों के आधार पर मुंबई में बुधवार को संक्रमण के मामले दो हजार से ज्यादा हो सकते हैं।

ठाकरे ने कहा, “मामलों में तेजी से वृद्धि हो सकती है लेकिन मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे परेशान न हों। हमें पूरा एहतियात बरतना है और यह सुनिश्चित करना है कि हमें टीका लगा हो और हम मास्क पहने रहें।”

ठाकरे ने यह भी कहा कि अगले 48 घंटे में बीएमसी शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क करेगी ताकि 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान आयोजित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल